
MVA का भविष्य क्या होगा? कहीं गठबंधन का बेड़ा गर्क ना कर दे अजित पवार की बगावत
AajTak
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आया है. अजित पवार ने अपने ही चाचा की पार्टी एनसीपी में बगावत कर दी है. अजित की बगावत के बाद अब महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी का भविष्य क्या होगा?
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी को लेकर अप्रैल के महीने में बड़ा बयान दिया था. शरद पवार ने इसी साल 24 अप्रैल को कहा था कि आज हम महा विकास अघाड़ी के साथ हैं लेकिन 2024 के चुनाव में साथ रहेंगे कि नहीं, कुछ कहा नहीं जा सकता. शरद पवार के इस बयान को अभी दो ही महीने हुए हैं कि हालात बदल गए हैं. एनसीपी में अजित पवार के नेतृत्व में हुई बगावत के बाद शरद पवार एमवीए के सहयोगी दलों के साथ ही रहने की बात कर रहे हैं लेकिन एमवीए के भविष्य को लेकर बहस छिड़ गई है. दरअसल, अजित पवार के विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा देकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बनने के बाद एनसीपी ने जितेंद्र आव्हाड को विपक्ष का नेता और चीफ व्हिप नियुक्त कर दिया. एनसीपी ने इसे लेकर विधानसभा स्पीकर को पत्र भी भेज दिया. एनसीपी के इस कदम के बाद कांग्रेस ने भी एलओपी के लिए दावा ठोक दिया है. कांग्रेस ने एनसीपी के फैसले पर कहा है कि ये स्पीकर का काम है. एनसीपी के पास ये पद था ही इसलिए क्योंकि उसके अधिक विधायक थे. किसके पास कितने विधायक हैं, ये देखकर स्पीकर फैसला लेंगे.
विपक्ष के नेता पद को लेकर जिस तरह से एमवीए के दोनों घटक दल आमने-सामने आ गए हैं, उसे देखते हुए अब ये भी कहा जाने लगा है कि अजित की बगावत कहीं इस गठबंधन का बेड़ा गर्क ना कर दे. पत्रकार आशीष शुक्ला कहते हैं कि अजित की बगावत से निश्चित रूप से एमवीए के दो अन्य घटक दलों पर भी असर पड़ेगा. अजित की एनसीपी से बगावत का असर तीनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के मनोबल पर भी पड़ेगा.
वे कहते हैं कि शिवसेना बगावत के कारण दो फाड़ हो चुकी है. उद्धव ठाकरे ने शिवसेना का नाम और निशान एकनाथ शिंदे के हाथ गंवाने के बाद शिवसेना यूबीटी नाम से अलग पार्टी बनाई. पार्टी टूटने के बाद उद्धव को गठबंधन सहयोगियों की मजबूती का सहारा था. उद्धव अनुभवी शरद पवार के सहारे थे. कांग्रेस में भी विधायकों की नाराजगी की खबरें आती रहती हैं. कभी अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने की अटकलें शुरू हो जाती हैं तो कभी किसी और नेता के. ऐसे में एनसीपी का भी टूट की कगार पर पहुंच जाना एमवीए के घटक दलों के लिए चिंता बढ़ाने वाली बात है.
पहले जितने ताकतवर नहीं रहे पवार
आशीष आगे कहते हैं कि शरद पवार अब एमवीए में भी उतने ताकतवर नहीं रहे. 2019 में देवेंद्र फडणवीस के साथ अजित के सरकार बनाने को लेकर शरद पवार ने हाल ही में बयान दिया था. इस घटनाक्रम की जानकारी से भी इनकार करते रहे शरद पवार ने कहा था कि इसे आप मेरा जाल कहें या कुछ और. मैं ये साबित करना चाहता था कि बीजेपी सत्ता के लिए किसी के भी साथ जा सकती है और मैंने वो कर दिया. इस बयान के बाद पवार की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठ रहे थे. ताजा घटनाक्रम से उनकी इमेज को और नुकसान पहुंचा है.
क्या है महाराष्ट्र का ताजा घटनाक्रम

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







