
MP News: शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर... बैग में लाखों की ज्वेलरी भर हुए फुर्र, CCTV में कैद वारदात
AajTak
MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई है. चोर दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गए. चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
MP News: मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के नेपानगर में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई है. धीरज कुमार डालचंद डागा नाम की यह ज्वेलरी शॉप यहां की मातापुर मार्केट में थी. ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. ज्वेलरी शॉप मालिक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. वह अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है.
सर्राफा व्यापारियों में मचा हड़कंप
जब सर्राफा दुकानदार को शॉप में चोरी होने की खबर मिली तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई है. उधर, ज्वेलरी शॉप में चोरी होने की खबर इलाके में आग की तरफ फैल गई. मातापुर मार्केट के सभी दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया. वहां के सर्राफा व्यापारियों भी चोरी की इस वारदात को लेकर हैरान हैं. उन्होंने ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की घटना पर अपनी चिंता व्यक्त की.पुलिस ने कहा, जल्द पकड़े जाएंगे चोर
नेपानगर में पहले भी कई बार सराफा व्यापारियों के यहां चोरी की वारदात हो चुकीं. इस बार हुई चोरी की यह वारदात पुलिस के लिए चुनौती बनी गई है. नेपानगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया, 'मातापुर बाजार में धीरज कुमार डालचंद डागा ज्वेलरी शॉप में अज्ञात बदमाश ने शटर उचका कर जेवरात वहां से चोरी किए हैं. चोरी की घटना रात करीब 3 बजे की है. सीसीटीवी फुटेज में चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामला दर्ज कर लिया है. जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.'
लाखों के आभूषण ले फुर्र हुए चोर
वारदात के सीसीटी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोरों ने कैसे वारदात को अंजाम दिया. चोर दुकान का शटर तोड़कर उसमें दाखिल हुए थे. सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि दो चोर जिनके मुंह ढके हुए थे. शॉप में घुसने के बाद बड़ी ही तेज के साथ उन्होंने ज्वेलरी को अपने बैग में रखना शुरू कर दिया. एक चोर का मुंह रूमाल से ढका हुआ था. इसके बाद वो ज्वेलरी शॉप में रखे लाखों रुपये के आभूषण लेकर रफूचक्कर हो गए.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








