
MP BJP के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा के निधन से हर कोई स्तब्ध, चंद घंटे पहले ही मंत्री को दी थी जन्मदिन की शुभकामनएं
AajTak
MP बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपने निधन से कुछ मिनट पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर आखिरी पोस्ट की थी. दोपहर 2:54 बजे किए गए इस ट्वीट में उन्होंने अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी थीं और इससे कुछ देर पहले केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जन्मदिन की बधाई दी थी.
मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब BJP प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनकी अचानक मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.
बताया गया कि नरेंद्र सलूजा दो दिन पहले सीहोर के एक रिसॉर्ट में शादी समारोह में शामिल होने गए थे. वहां उन्हें सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्होंने गैस की गोली ली. इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए. बुधवार दोपहर करीब 3 बजे उन्हें अचानक चक्कर आया और वे बेहोश हो गए. आनन-फानन में उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
नरेंद्र सलूजा ने अपने निधन से कुछ मिनट पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर आखिरी पोस्ट की थी. दोपहर 2:54 बजे किए गए इस ट्वीट में उन्होंने अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी थीं और इससे कुछ देर पहले यानी 1:07 PM पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जन्मदिन की बधाई दी थी.
CM मोहन यादव ने जताया शोक
नरेंद्र सलूजा के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने 'X' पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता, प्रखर वक्ता, युवा साथी नरेंद्र सलूजा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और स्तब्धकारी है. मृदुभाषिता, सरलता और सहजता उनके व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा रहा. संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा. मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारजनों और समर्थकों के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें."
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने लिखा- बहुत याद आओगे

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












