
MP में 12वीं टॉपर्स को बांटी गई स्कूटी, CM मोहन यादव ने दिया 7 हजार से ज्यादा छात्रों को तोहफा
AajTak
इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए सहमति देने वाले टॉपर्स के बैंक खातों में 1 लाख 20 हजार रुपए जमा किए गए हैं जबकि पेट्रोल स्कूटी चुनने वाले छात्रों को 90 हजार रुपए दिए गए हैं. चुनिंदा टॉपर्स को सांकेतिक तौर पर स्कूटी देने का कार्यक्रम मिंटो हॉल में रखा गया था.
मध्य प्रदेश के भोपाल में सीएम मोहन यादव ने 12वीं टॉपर्स को स्कूटी बांटी हैं. साल 2024 के 7 हजार 900 छात्रों को सीएम की तरफ से स्कूटी का तोहफा मिला है. सीएम ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर यह कार्यक्रम किया था. इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह भी मौजूद रहे.
टॉपर्स से पूछी गई उनकी पसंद
साल 2023 से शुरू हुई इस योजना के तहत स्कूल शिक्षा विभाग एमपी बोर्ड में 12वीं क्लास के टॉपर्स को स्कूटी देता है. यह स्कूटी सिर्फ सरकारी स्कूलों के टॉपर्स को दी जाती हैं. स्कूटी बांटने से पहले छात्रों से उनकी पसंद भी पूछी गई थी कि उनको पेट्रोल स्कूटी चाहिए या फिर इलैक्ट्रिक.
इलेक्ट्रिक स्कूटी चुनने वाले छात्रों को भेजे एक लाख 20 हजार रुपये
इसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए सहमति देने वाले टॉपर्स के बैंक खातों में 1 लाख 20 हजार रुपए जमा किए गए हैं जबकि पेट्रोल स्कूटी चुनने वाले छात्रों को 90 हजार रुपए दिए गए हैं. चुनिंदा टॉपर्स को सांकेतिक तौर पर स्कूटी देने का कार्यक्रम मिंटो हॉल में रखा गया था.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









