
MP में बीजेपी को केन्द्रीय मंत्रियों को लड़ाने की नौबत क्यों आई?: दिन भर
AajTak
कावेरी नदी के पानी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. क्या ये महज़ दो राज्यों की आपसी राजनीति है या इसके और भी दूसरे बिंदु हैं,बीजेपी ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव को लेकर कल उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी. क्यों इस सूची ने दिल्ली से भोपाल तक खलबली मचा दी है, POK के इलाके में अमेरिकी राजदूत 6 दिनों तक गुपचुप तरीके से घूमते रहे. क्यों उनका वहां जाना विवाद बन गया है,वहीदा को इस साल के दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा. वहीदा रहमान क्यों अपने आप में इकलौती अदाकारा रहीं, सुनिए 'दिन भर' में जमशेद क़मर सिद्दीकी से.
भारत में नदियों को जीवनदायिनी कह दिया गया. लेकिन ये सिर्फ़ भारत की बात नहीं, दुनिया की हर सभ्यता नदियों के किनारे फली फूली है. इसका पानी आम जनमानस से लेकर बड़े पूंजीपतियों तक की ज़रूरत है. भारत में पानी की आपूर्ति करने वाली कई नदियां है. उन्हीं में से एक है कावेरी. जिसे लेकर इस वक्त दो राज्यों में तनातनी चल रही है. कर्नाटक और तमिलनाडु कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े हुए हैं. लड़ाई तो ये है पुरानी लेकिन अब इसने ज़्यादा बड़ा रूप अख्यतियार कर लिया है. आज कर्नाटक में किसानों ने विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया. बेंगलुरू में बड़े स्तर पर बंदी रही. राज्य में स्कूल-कॉलेज, होटल सब पर इस बंदी का असर दिखा. दरअसल, 13 सितंबर को कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एक आदेश जारी किया था. इस आदेश के मुताबिक, कर्नाटक को अगले 15 दिन तक तमिलनाडु को कावेरी नदी से 5 हजार क्यूसेक पानी देना था. लेकिन कर्नाटक की चिंता थी सूखे की. किसानों का कहना है था कि पानी की कमी उनके यहां ख़ुद है, ऐसे में उनके लिए तमिलनाडु को पानी देना मुनासिब नहीं. सुनिए 'दिन भर'
मास्टर स्ट्रोक है या मजबूरी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भोपाल के दौरे पर थे. जहां उन्होंने कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया, अपने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं और कांग्रेस को पार्टी नहीं बल्कि कंपनी बताया. इधर प्रधानमंत्री सुबह में बीजेपी के लिए प्रचार के मूड में दिखे थे ही, शाम तक पार्टी ने बड़ा चुनावी बम गिराया. जिसकी गूंज भोपाल, इंदौर, दिल्ली हर जगह सुनाई पड़ी. ये धमाका था, 39 उम्मीदवारों की सूची वाले दूसरे कैंडिडेट लिस्ट का. इसको धमाका कहने की वजहें भी थी. तीन केन्द्रीय मंत्री समेत कुल 7 सांसदों के इसमें नाम थे. मुरैना की दिमनी सीट से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को तो नरसिंहपुर से राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को बतौर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा गया. बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी इंदौर 1 से टिकट दिया गया. बीजेपी ने जो इन दिग्गजों पर दांव लगाया, कांग्रेस पार्टी ने इसे हार का डर कहा. तो क्या वाक़ई इन सीटों पर स्थिति पार्टी की पतली थी या कुछ बड़ी रणनीति के तहत इस ओर पार्टी ने कदम बढ़ाया है? सुनिए 'दिन भर'
US राजदूत PoK क्यों गए?
भारत-कनाडा की तनातनी के कारण पहले ही से हाय तौबा मचा हुआ था. अब पाकिस्तान में अमेरिका के राजूदत हैं डोनाल्ड ब्लोम. उनके पीओके यानी पाकिस्तान ऑक्यूपाईड कश्मीर के दौरे ने नया कूटनीतिक बखेड़ा खड़ा कर दिया है. वह पिछले हफ्ते गुपचुप तरीके से पीओके के गिलगित बाल्टिस्तान गए थे. आज जब जानकारी आई तो भारत में भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी से इस पर प्रतिक्रिया देने को कहा गया. गार्सेटी ने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल ने भी G20 बैठकों के दौरान कश्मीर का दौरा किया था. ब्लोम का पीओके का दौरा बिल्कुल अलग था. और यह दो देशों का मसला है, जिसे द्विपक्षीय तरीके से ही सुलझाया जाना चाहिए. भारत-अमेरिका के सम्बंधों को लेकर पहले ही से कानाफूसी का आलम है. तब दे जब से यह जानकारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आई कि अमेरिकी इंटेलिजेंस ने निज्जर की हत्या से जुड़ी कुछ जानकारी कनाडा को मुहैया कराई और जो बाइडेन ने भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत में इस मुद्दे को उठाया. अब उनके राजदूत डोनाल्ड ब्लोम के पीओके दौरे को किस तरह से लिया जाए, इस दौरे के डिटेल्स क्या हमारे पास उपलब्ध हैं?सुनिए 'दिन भर'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










