
MP में निर्भया जैसी बर्बर यौन हिंसा... गैंगरेप पीड़िता की आंतें बाहर निकली हुई थीं और गुप्तांग पर थे चोट के निशान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्रूरता का खुलासा
AajTak
महिला के साथ इस हद तक बर्बर यौन हिंसा की गई, जिससे उसकी आंत प्राइवेट पार्ट से बाहर निकल आई थी. गुप्तांगों पर गंभीर चोट के निशान थे, हालांकि गर्भाशय और रेक्टम बरकरार थे. अधिक खून बहने और सदमे से महिला की मौत हुई.
MP News: खंडवा जिले के आदिवासी बहुल खालवा इलाके में आदिवासी महिला के साथ हुए गैंगरेप और निर्मम हत्या के मामले ने देश को झकझोर दिया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आए भयावह खुलासे ने इस घटना को दिल्ली के निर्भया कांड जैसी क्रूरता की श्रेणी में ला खड़ा किया है. महिला के साथ बर्बर यौन हिंसा की गई, जिससे उसकी आंत (176 सेंटीमीटर, यानी पौने छह फीट से अधिक) प्राइवेट पार्ट से बाहर निकल आई थी. गुप्तांगों पर गंभीर चोट के निशान थे, हालांकि गर्भाशय और रेक्टम बरकरार थे. अत्यधिक रक्तस्राव और सदमे से महिला की मौत हुई. खंडवा पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का हवाला देकर बर्बरता की बात को दबाने की कोशिश की. पुलिस ने गैंगरेप और हत्या की पुष्टि तो की, लेकिन प्राइवेट पार्ट से अंग बाहर निकलने की बात पर चुप्पी साधे रही.
तीन घंटे की देरी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने केवल इतना बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है.
वहीं, पीड़िता के परिजनों ने बार-बार कहा कि प्राइवेट पार्ट को इतना नुकसान पहुंचा था कि शरीर के आंतरिक अंग बाहर निकल आए थे. शुरू में परिवार ने इसे गर्भाशय समझा, जिसके कारण भारी रक्तस्राव से महिला की मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने इस मामले की भयावहता को स्पष्ट कर दिया. डॉ. सीमा सूटे ने बताया, “खालवा से शव मर्चुरी में लाया गया. पोस्टमॉर्टम में गायनाकोलॉजिस्ट, खालवा के मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल कॉलेज की एक डॉक्टर और मैं शामिल थीं.
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सीमा सूटे ने aajtak को बताया, ''जेनाइटल ऑर्गन से 176 सेंटीमीटर से अधिक आंत बाहर निकली थी. गुप्तांगों पर चोट थी, लेकिन पेट का हिस्सा सामान्य था. गर्भाशय और रेक्टम में कोई चोट नहीं थी.
सामान्यतः मांसपेशियों की शिथिलता के बिना आंत बाहर नहीं निकलती और यह तभी होता है जब गंभीर चोट लगे. हिंसा इतनी क्रूर थी कि या तो हाथों से या किसी वस्तु से प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया गया, जिसकी जांच पुलिस कर रही है.
डॉ. सूटे ने कहा, “मौत का कारण रक्तस्राव और सदमा था. समय पर इलाज मिलता तो बचाव संभव था, लेकिन सामान्य परिस्थितियों में यह मुश्किल था.''

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







