
MP: पिकनिक गई छात्रा को 'नशीला' कोल्ड ड्रिंक पिलाकर 3 दोस्तों ने किया गैंगरेप
AajTak
इंदौर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि उसके साथी छात्रों ने ही नशीला पदार्थ देकर एक के बाद एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया.
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि उसके साथी छात्रों ने ही नशीला पदार्थ देकर एक के बाद एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात छात्रा की महिला मित्र सहित तीन छात्रों को आरोपी बनाया है. घटना के बाद से सभी फरार हैं.More Related News













