
MP नगर निगम रिजल्ट Live: लोकल चुनाव में ओवैसी की एंट्री, AIMIM के चार पार्षद जीते
AajTak
मध्य प्रदेश में 11 नगर निगम के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है. बुरहानपुर में मेयर पद पर बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है, वहीं राजधानी भोपाल में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मालती राय आगे चल रही हैं. 11 में से छह शहरों में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. कांग्रेस के तीन मेयर उम्मीदवार भी बढ़त बनाए हुए हैं.
मध्य प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के फाइनल नतीजे आने शुरू हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आ रही है. कुछ सीटों पर पार्टी काे नुकसान भी देखा जा रहा है. प्रदेश में पहली बार आम आदमी पार्टी ने मेयर का चुनाव जीता है. AAP ने सिंगरौली में मेयर के चुनाव में जीत हासिल की है. जबलपुर में कांग्रेस ने मेयर का चुनाव जीता है. इंदौर और भोपाल में बीजेपी आगे है. प्रदेश के निकाय चुनाव में पहली बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की भी एंट्री हुई है. AIMIM के चार पार्षद चुनाव जीते हैं. जानिए, Aajtak.in पर चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
जानिए चुनाव रिजल्ट की हर एक लाइव अपडेट...
- सिंगरौली में AAP का मेयर जीतने पर पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट किया और कहा- सिंगरौली नगर निगम में मेयर पद पर जीत हासिल करने वालीं AAP उम्मीदवार रानी अग्रवाल जी, सभी विजेताओं और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई. मेहनत से जनता के लिए काम कीजिए. देश के हर कोने में अब जनता आम आदमी पार्टी की काम की ईमानदार राजनीति को पसंद कर रही है.
- सागर में फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी (चाइना गेट वाले जगीरा) की भाभी संगीता तिवारी बीजेपी प्रत्याशी थीं. वे मेयर का चुनाव जीत गई हैं.
-केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी आगे चल रही हैं.
- रीवा जिले के हनुमना में पार्षदी का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. नगर परिषद के वार्ड 9 से कांग्रेस की टिकट पर हरिनारायण गुप्ता मैदान में थे. लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 मतों से हरिनारायण को पराजित कर दिया. इसकी खबर आने के बाद हार्ट अटैक आ गया और मौत हो गई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







