
MP: थाने में 'गिरफ्तारी' देने पहुंचे मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को BJP ने किया तलब, अब बदल गए सुर
AajTak
पिछले दिनों हुए घटनाक्रम की जानकारी जब संगठन तक पहुंची, तो विधायक को भोपाल तलब किया गया. शनिवार दोपहर में बीजेपी विधायक पटेल प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने प्रदीप पटेल से अकेले में चर्चा की.
मध्य प्रदेश की मऊगंज सीट से बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं. पिछले दिनों MLA पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वे नईगढ़ी थाने के अंदर बैठे नजर आ रहे थे. काफी देर तक विधायक वहां बैठे रहे, लेकिन थाना प्रभारी नहीं आए.
दरअसल, मऊगंज विधायक खुद अपनी 'गिरफ्तारी' देने के लिए थाने पहुंच गए थे. थाने में बैठने की वजह पूछे जाने पर विधायक प्रदीप पटेल ने कहा था- ''कुछ दिन पहले ही थाना प्रभारी ने एक स्थानीय मीडियाकर्मी को कलेक्ट्रेट से पकड़ लिया था और थाने ले आए थे. विधायक ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने थाना प्रभारी से कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की. साथ ही मीडियाकर्मी से कहा कि अगला मेरा नंबर है. पता नहीं ऐसा कौन सा मुकदमा है मेरे ऊपर. घसीटकर न ले जाना पड़े, इसलिए मैं खुद गिरफ्तारी देने थाने आ गया हूं. मैं यह जानने का प्रयास कर रहा हूं कि कोई अपराध है या नहीं, या उन्होंने ऐसा क्यों कहा. मैं जानने के लिए आया हूं. कोई भरोसा नहीं है, रास्ते में कोई मुझे घसीट ले, इसलिए मैं थाने में पूछने आया हूं.'' इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जब बीजेपी संगठन तक पहुंची, तो संगठन ने शनिवार को बीजेपी विधायक को भोपाल तलब किया. दोपहर में बीजेपी विधायक पटेल प्रदेश बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने प्रदीप पटेल से अकेले में चर्चा की.
गौरतलब है कि इस घटनाक्रम से बीजेपी संगठन नाराज था, क्योंकि इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है. तमाम दिग्गजों से प्रदीप पटेल की लंबी चर्चा हुई.
अब बदल गए सुर
हालांकि, संगठन से चर्चा के बाद प्रदीप पटेल ने कहा, "मैं कार्यालय आया था. क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा हुई. मैंने कोई धरना नहीं दिया था. कोई नाराजगी नहीं थी. पुलिस ने ऐसा कुछ कमेंट किया था, इसलिए मैंने पता लगाने के लिए कहा था. उन्होंने बता दिया है कि मुझ पर कोई अपराध दर्ज नहीं है. बिंदुवार क्षेत्र के बारे में सिर्फ चर्चा की थी."
हालांकि, बीजेपी संगठन ने कई अन्य नेताओं को भी भोपाल बीजेपी कार्यालय तलब किया. विधायक प्रीतम लोधी, बीना की नगरपालिका अध्यक्ष, देवास महापौर और सागर महापौर को भी संगठन ने बातचीत के लिए बुलाया था. इनमें से प्रीतम लोधी और सागर महापौर नहीं पहुंचे. प्रीतम लोधी शाम तक संगठन के सामने पेश होंगे. वहीं, सागर महापौर संगीता तिवारी को बीजेपी नोटिस जारी कर रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







