
MP: डीजे बजाने को लेकर दूल्हे के भाई का बेरहमी से कत्ल, मंडप से कुछ दूरी पर मिला शव
AajTak
MP News: रीवा में डीजे बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद हुआ था. इसी विवाद में दूल्हे के भाई की गला रेत कर हत्या कर दी गई.
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा में एक दुल्हन की विदाई से पहले ही मातम पसर गया. दूल्हे के भाई की अज्ञात ने लोगों ने गला रेत कर हत्या दी. मृतक युवक का शव शादी के मंडप से 100 मीटर की दूरी पर मिला. उसका शव खून से लथपथ था. सोमवार आधी रात को डीजे बजाने को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद हुआ था. इसी विवाद में युवक हत्या कर दी गई है.
दरअसल, सोमवार बीती रात को गाजे-बाजे के साथ बारात मऊगंज इलाके में पहुंची थी. जहां आधी रात डीजे बजाने को लेकर बारातियों का घरातियों से विवाद हुआ था. किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों ने विवाद शांत करा दिया. शादी की रस्में निभाई जा रही थी. घराती-बाराती अपने-अपने कार्यों में व्यस्त हो गए.
इसी बीच, अज्ञात लोगों ने रात को सो रहे दुल्हे के भाई की गला रेत कर हत्या कर दी. अधिक खून बहने से वह दम तोड़ चुका था. मृतक युवक दूल्हे की बुआ का लड़का था. सुबह जब खोजबीन की गई तो दुल्हन के घर से 100 मीटर की दूरी पर वह मृत पड़ा मिला. इस तरह से शादी की खूशियां मातम में बदल गई हैं. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
वही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया और उसका शव परिजनों को सौंप दिया. शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ा है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








