
MP: कैलाश विजयवर्गीय के रोड शो में कट गई कई नेताओं की जेब, पुलिस ने 5 जेबकतरों को पकड़ा
AajTak
मध्य प्रदेश के खरगोन में BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय निकाय चुनाव को लेकर एक रोड शो करने पहुंचे थे. इस दौरान भीड़ के बीच कई नेताओं की जेब कट गई. हालांकि पुलिस से शिकायत सिर्फ एक ही भाजपा नेता ने दर्ज कराई है. पुलिस ने इस घटना के बाद पांच जेबकतरों को पकड़ा है. उनके पास से एक कार और 45 हजार रुपए की नकदी बरामद की है.
मध्य-प्रदेश के खरगोन में BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के रोड शो के दौरान भाजपा नेताओं की जेब कट गई. भाजपा नेता और मंडी व्यापारी के 45 हजार रुपए जेबकतरों ने पार कर दिए. इस घटना के बाद पुलिस ने पांच जेबकतरों को पकड़ लिया. उनके पास से 45 हजार कैश और एक कार जब्त की गई है. अन्य जेबकतरों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है. बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में बड़वाह में रोड शो करने आए थे.
जानकारी के अनुसार, खरगोन जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बड़वाह में नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रोड शो कर रहे थे. इस दौरान भीड़ जुटने के चलते जेबकतरों ने कई नेताओं की जेब काट ली. हालांकि एक मंडी व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता के अलावा अन्य किसी नेता ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है.
मौलाना आजाद मार्ग बडवाह के रहने वाले सब्जी मंडी व्यापारी 28 वर्षीय अजय वर्मा निकाय चुनाव की रैली में शामिल होने पहुंचे थे. रोड शो में भीड़ के बीच जेबकतरों ने अजय वर्मा की जेब से पैन कार्ड और 45 हजार रुपये पार कर दिए. वर्मा को धक्का लगा तो उन्होंने जेब में हाथ डालकर देखा तो रुपए की थैली गायब थी. इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने टीम गठित की.
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग करते हुए महेश्वर रोड रेलवे क्रासिंग पर एक कार को रोका, जिसमें 6 लोग सवार थे. एक व्यक्ति पुलिस को देख कार से उतरकर भाग गया. संदेह होने पर कार सवार लोगों से पुछताछ की गई. उन्होंने चुनावी रैली में जेब से पैसे पार करने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. भाजपा नेता अजय वर्मा का कहना है कि मेरी जेब कट हो गई थी, जिसका आवेदन दिया था. पुलिस ने पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मैंने FIR करा दी है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







