
MP: कांग्रेस के ट्रेनिंग कैंप में देरी से पहुंचने की सजा! राहुल गांधी को लगाने पड़े पुशअप
AajTak
मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में देर से पहुंचने पर राहुल गांधी को 10 पुशअप लगाने की सजा मिली. पार्टी में अनुशासन सख्ती से लागू किया गया था. करीब 20 मिनट देरी से पहुंचे राहुल गांधी ने हंसी-खुशी सजा स्वीकार की और पुशअप लगाकर माहौल हल्का कर दिया. बाद में उन्होंने शिविर को संबोधित किया और नए जिला अध्यक्षों से मुलाकात की.
मध्य प्रदेश दौरे पर आए राहुल गांधी इस बार अपनी ही पार्टी के अनुशासन नियमों की जद में आ गए. देर से आने की सजा के तौर पर उन्हें 10 पुशअप लगाने पड़े. दरअसल, पंचमढ़ी में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में अनुशासन को लेकर खास सख्ती बरती गयी. देर से पहुंचने वालों को न केवल ताली बजाकर ‘टाइम मैनेजमेंट’ का अहसास कराया जाता है, बल्कि प्रतीकात्मक सजा भी दी जाती है ताकि वो समय की अहमियत समझें और उसका पालन करें.
इसी सत्र में शनिवार शाम राहुल गांधी शामिल हुए, लेकिन वो करीब 20 मिनट की देरी से पहुंचे, जिसपर कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर प्रमुख सचिन राव ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि देरी से आने वाले को सजा दी जाती है. इसपर राहुल गांधी ने पूछा कि उनके लिए क्या सजा है, तो उन्हें बताया गया कि देरी से आने की सजा के तौर पर उन्हें 10 पुशअप लगाने होंगे. इसके बाद बिना देर किए राहुल गांधी ने 10 पुशअप लगाकर सजा पूरी की.
इसके बाद तय कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया और नए जिला अध्यक्षों से मुलाकात भी की.
बीजेपी पर 'वोट चोरी' का आरोप पचमढ़ी में भी राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमला जारी रखा. उन्होंने बड़े पैमाने पर चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाया, और दावा किया कि मध्य प्रदेश चुनाव में भी इसी तरह की अनियमितताएं हुई थीं.
गांधी ने कहा, "कुछ दिन पहले, मैंने हरियाणा मॉडल पेश किया था जहां 25 लाख वोट चोरी किए गए थे, हर आठ में से एक वोट. यह उनकी व्यवस्था है. मुख्य मुद्दा 'वोट चोरी' है. हमारे पास सबूत हैं और हम उन्हें एक-एक करके जारी करेंगे." हालांकि, बीजेपी और चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.
बीजेपी ने कसा तंज़, कहा 'लीडर ऑफ पर्यटन' इस बीच, बीजेपी ने राहुल गांधी पर तंज़ कसते हुए कहा कि वह बिहार चुनाव प्रचार के बीच में छुट्टी पर थे. बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने 'X' पर पोस्ट करते हुए कहा, "राहुल गांधी के लिए विपक्ष का नेता (LoP) का मतलब 'लीडर ऑफ पर्यटन (Paryatan)' और पार्टी करना है."

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







