
MP: 'कदमों में गिरकर वो रोती-बिलखती रही...' प्रशासन ने एक ना सुनी, गलत घर पर चला दिया बुलडोजर
AajTak
MP News: रोते-बिलखते हुए बुजर्ग महिला तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के पैरों में गिर गई. वह कहती रही कि यह कोई अपराधी का घर नहीं है. लेकिन तहसीलदार ने महिला की एक ना सुनी और उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया.
Madhya Pradesh News: उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए मध्य प्रदेश में भी बुलडोजर की मुहिम जारी है. लेकिन कटनी में प्रशासन ने अपराधी का घर तोड़ने की इतनी जल्दबाजी दिखाई कि अपराधी की जगह उसकी बुजुर्ग महिला रिश्तेदार के घर पर बुलडोजर चलवा दिया.
प्रशासन की ओर से पहले तो पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज होने का बताया गया. लेकिन मीडिया की ओर से घेरे जाने पर नक्शा मंजूर ना होने की बात कही गई. जब उन्हें बताया गया कि जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज है, जिसके नाम पर नोटिस जारी किया गया है. वह यहां नहीं रहता. दूसरे के मकान पर बुलडोजर चल रहा है तो मीडिया पर ही भड़कते नजर आए. बुलडोजर कार्रवाई के नाम पर जांच पड़ताल के बिना ही प्रशासन की एकतरफा मनमानी नजर आ रही है.
जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारी और पुलिस की टीम बुलडोजर लेकर बुधवार को अचानक आधारकाप के सावरकर वॉर्ड जा पहुंची. मौके पर टीम ने निराशा बाई नामक बुजुर्ग महिला के घर पर पहुंच कर अचानक घर का समान बाहर फेंकना शुरू कर दिया.
रोती-बिलखती हुई बुजर्ग महिला तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के पैरों में गिर गई. वह कहती रही कि यह कोई अपराधी का घर नहीं है. इस घर के सभी कागजात उसके नाम पर है. इस घर में कोई भी रवि निषाद नामक अपराधी नहीं रहता है. लेकिन तहसीलदार, एसडीएम और निगम प्रशासन बुजर्ग महिला निराशा बाई की एक ना सुनी. प्रशासन ने उसे जबरन घर से बाहर निकाला और फिर उसके घर का पूरा समान बाहर फेंक दिया. घर पर बुलडोजर चला घर को जमीदोज कर दिया गया.
पीड़ित निराशा बाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार रात नगर निगम के लोग की ओर से उनके पड़ोसियों को रवि निषाद के नाम एक नोटिस दिया था. सुबह होते ही उनके घर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल के साथ नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता बुलडोजर लेकर पहुंच गया और उसे घर से जबरन बाहर निकाल उसके घर का पूरा सामान बाहर फेंक घर पर बुलडोजर चला जमीदोज कर दिया.
पीड़ित निराशा बाई तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव से गुजारिश करती रही कि जिस घर को वह तोड़ रहे हैं. वह घर रवि निषाद का नहीं है. रवि निषाद उनका पोता है. वह अपने माता-पिता के साथ किसी अन्य जगह में निवास करता है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







