
MP: अनाथ बच्चों की गुहार- 'मां-बाप की कोरोना से मौत कैसे साबित करें सरकार?'
AajTak
Corona Orphaned Children: मध्य प्रदेश महिला और बाल कल्याण विभाग की ओर से कराए गए एक सर्वे के मुताबिक, मार्च 2020 से अब तक 1250 बच्चे अनाथ हो चुके हैं जबकि राज्य सरकार की ओर से अभी तक 178 बच्चों को ही 5000 रुपए की एक किश्त दी गई है.
Corona Orphaned Children: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा है कि देश में मध्य प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा बच्चे अनाथ हुए हैं. मध्य प्रदेश सरकार ने एलान किया है कि इस साल 01 मार्च और 30 जून के बीच जिन बच्चों ने कोरोना की वजह से अपने माता-पिता या अभिभावक को खो दिया है, उन्हें 5000 रुपए हर महीना पेंशन (आर्थिक सहायता) मिलेगी. हैरानी की बात है कि इन बच्चों से ये भी कहा गया है कि पेंशन पाने के लिए पहले साबित करें कि उनके माता-पिता की मौत कोरोना से हुई है. पहले से ही माता-पिता को खोने से परेशान अब इन बच्चों के सामने सवाल है कि वो कोरोना से हुई मौत कैसे साबित करें. आयुषी और आलोक के पास मम्पी-पापा के फोटो के अलावा कुछ नहींMore Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












