
Movie Revisit: 28 साल बाद फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का सफरनामा
AajTak
Movie Revisit के इस एपिसोड में आज हम आपको साल 1994 में आई राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के दौर का सफर करा रहे हैं. ये फिल्म कई मायनों में बेहद खास थी. साल 1982 में आई राजश्री प्रोडक्शन की ‘नदिया के पार’ पर आधारित फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ शहरी जीवन के ताने-बाने को खूबसूरत ढंग से पेश करती है. फिल्म के गाने बहुत मशहूर हुए. इस फिल्म में लता मंगेशकर ने 11 गाने गाए थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












