
Movie Revisit: दिलीप साहब और राजकुमार के बीच थी अदावत, 'सौदागर' में दोनों ऐसे आए साथ
AajTak
साल 1959 में एक फिल्म आई पैगाम...इस फिल्म में पहली बार राजकुमार (RajKumar) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) साथ में काम कर रहे थे...दोनों तब इंडस्ट्री के बड़े एक्टर हुआ करते थे..दोनों की अपनी फैन फॉलोविंग थी...दोनों का इंडस्ट्री में अपना रुतबा था...मगर फिल्म पैगाम के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के बीच मनमुटाव गहरा गया..बात इस हद तक बढ़ गई थी कि दोनों ने साथ में कभी ना काम करने की कसम तक खा ली थी....और फिर ये कसम 32 साल बाद टूटी...पैगाम के 32 साल बाद साल 1991 में एक बार फिर से वो संजोग बना जब दोनों स्टार को एक साथ काम करने का ऑफर मिला.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












