
Mouni Roy-Suraj Nambiar Sangeet Ceremony: संगीत में मौनी-सूरज का लिपलॉक, एक्ट्रेस ने जबरदस्त डांस कर लूटी महफिल
AajTak
सेरेमनी के वीडियोज में मौनी अपने दोस्त राहुल और पति सूरज के साथ जमकर डांस करती नजर आईं. उन्होंने घर मोरे परदेसिया, देसी गर्ल जैसे गानों में शानदार परफॉर्मेंस देकर महफिल ही लूट ली. मौनी और सूजर ने अपने डांस से स्टेज पर आग लगा दी. उन्हें देख अंदाजा लगा सकते हैं, कपल ने अपने संगीत के लिए काफी अच्छी प्रैक्टिस कर रखी थी.
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे ले लिए हैं. इस न्यूलीवेड कपल की लैविश वेडिंग के बाद अब उनके संगीत सेरेमनी के वीडियोज सामने आए हैं. कपल ने अपने परिवार और दोस्तों के लिए लाजवाब संगीत सेरेमनी को होस्ट किया. गोल्डन लहंगे में मौनी का लुक भी बेहतरीन था. संगीत सेरेमनी के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें संगीत समारोह के खूबसूरत पलों की झलक देखी जा सकती है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












