
Monsoon Update: सता रही गर्मी, मॉनसून भी देर से देगा दस्तक, बारिश को लेकर जान लीजिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी
AajTak
IMD के मुताबिक, इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत की सामान्य की तुलना में थोड़ी देरी होने से हो सकती है. केरल में मॉनसून की शुरुआत 4 जून से हो सकती है. इसमें 4 दिन आगे या पीछे होने की संभावना बनी हुई है. आइए जानते हैं बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी.
देश के अधिकतर इलाकों में गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है. उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों मेंअधिकतम तापमान 40 सेल्सियस के पार जा चुका है. ऐसे में अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है. मॉनसून का बारिश लोगों को राहत दिलाएगी. लेकिन इस बार मॉनसून भी देर से दस्तक देने वाला है.
कब आएगा मॉनसून?
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मॉनसून 4 जून को केरल पहुंच सकता है. वहीं, प्राइवेट मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि 7 जून को मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत की सामान्य की तुलना में थोड़ी देरी होने से हो सकती है. केरल में मॉनसून की शुरुआत 4 जून से हो सकती है. इसमें 4 दिन आगे या पीछे होने की संभावना बनी हुई है.
स्काईमेट के मुताबिक, इस साल केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत की तारीख 07 जून हो सकती है. इसमें 3 दिन आगे या पीछे होने की संभावना है. बता दें कि सामान्य मॉनसून आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है.
कैसा रहेगा मौसम?
स्काईमेट के मुताबिक, मॉनसून की शुरुआत में देरी होगी और प्रायद्वीपीय भारत में इसकी बढ़त थोड़ी सुस्त होगी. इसके साथ ही देश के मध्य और उत्तरी भागों में इस साल जून के अंत तक गर्म मौसम जारी रहेगा. बता दें कि पिछले की सालों से मॉनसून के आने में देरी दर्ज हो रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












