Monsoon Diabetes Care: मॉनसून में डायबिटीज के मरीज इन बातों का जरूर रखें ध्यान
AajTak
मॉनसून का मौसम भीषण गर्मी से राहत देने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा करता है. सर्दी-खांसी से लेकर वायरल फीवर तक इस मौसम में कई बीमारियों के होने का खतरा होता है. खासतौर पर इस मौसम में डायबिटीज के मरीजों को खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. ब्लड में शुगर का लेवल ज्यादा होने के कारण डायबिटीज वाले लोगों की दूसरों की तुलना में कमजोर इम्यूनिटी होती है. इसलिए, उन्हें अधिक ख्याल रखने की आवश्यकता है.
मॉनसून का मौसम भीषण गर्मी से राहत देने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा करता है. सर्दी-खांसी से लेकर वायरल फीवर तक इस मौसम में कई बीमारियों के होने का खतरा होता है. खासतौर पर इस मौसम में डायबिटीज के मरीजों को खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. ब्लड में शुगर का लेवल ज्यादा होने के कारण डायबिटीज वाले लोगों की दूसरों की तुलना में कमजोर इम्यूनिटी होती है. इसलिए, उन्हें अधिक ख्याल रखने की आवश्यकता है. आइए जानते हैं किन टिप्स को फॉलो कर डायबिटीज के मरीज अपना खास ख्याल रख सकते हैं. हाइड्रेटेड रहना- डायबिटीज के मरीजों को खूब पानी पीने की जरूरत होती है. सुनिश्चित करें कि आप खूब पानी पिएं. किसी भी कार्बोनेटेड ड्रिंक या पैकेज्ड जूस को पीने से बचें क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा ज्यादा होती है. आप घर पर फलों का जूस बनाकर पी सकते हैं. इसके अलावा, नारियल पानी भी ले सकते हैं. पर्सनल हाइजीन बनाए रखें- मॉनसून अपने साथ कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस लेकर आता है. नियमित रूप से गर्म पानी से नहाएं. संक्रमण से बचने के लिए अपने हाथ धोते रहें. इसके अलावा, नाखूनों को कीटाणुओं का हॉटस्पॉट कहा जाता है. ऐसे में समय पर अपने नाखूनों को साफ रखें.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











