
Mohammed Shami Health Update: भारतीय टीम के लिए बुरी खबर... कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी पर जो कहा वो हुआ सच
AajTak
Mohammed Shami Health Update: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. BCCI ने साफ कर दिया है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा पाएंगे.
Mohammed Shami Health Update: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साफ कर दिया है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा पाएंगे.
बीसीसीआई के बयान से साफ हो गया है कि हाल ही में कप्तान रोहित ने शमी की चोट को लेकर जो कुछ कहा था, आखिरकार वो सच हो गया है. माना जा रहा था कि शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी 2 टेस्ट खेल सकेंगे. मगर अब यह नहीं हो पाएगा.
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान ही कप्तान रोहित ने कह दिया था कि शमी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उनका सेलेक्शन मुश्किल है. रोहित ने कहा था कि हम अनफिट शमी को नहीं ले जाना चाहते. बता दें कि शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. उनके टखने की सर्जरी हुई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












