
Modi Visit: '30 साल की राजनीतिक अस्थिरता एक बटन से खत्म हो गई', बर्लिन से मोदी का कांग्रेस पर हमला
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार से चार मई तक तीन देशों की यात्रा पर हैं. इस दौरे में पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले जर्मनी पहुंचे, यहां उन्होंने सबसे पहले भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया.
जर्मनी दौरे पर बर्लिन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. करीब एक घंटे के अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में पिछले तीन दशक से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता को एक बटन दबाकर खत्म कर दिया. भारत के मतदाताओं ने 30 साल बाद 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी. भारत के मतदाताओं को वोट की ताकत पता है. भारत अब समय नहीं खोएगा.
जरूरी बदलाव न होने से देश पीछे छूट गया
पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि देश जब आजादी के सौ साल का जश्न मना रहा होगा, तब जिस ऊंचाई पर होगा, उसके लक्ष्य निर्धारित करते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा है. भारत में ना कभी साधनों की कमी रही ना संसाधनों की. एक दिशा तय की लेकिन बहुत सारे जो परिवर्तन होने चाहिए थे, वे नहीं हुए और किसी न किसी कारण से हम पीछे छूट गए.
कुचला हुआ था देशवासियों का आत्मविश्वास
पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों का आत्मविश्वास कुचला था, उसकी भरपाई का एक ही उपाय था जन-जन में आत्म गौरव भरना. इसके लिए जनता में सरकार के प्रति भरोसा बनना जरूरी था. अंग्रेजों की परंपरा के कारण भरोसे की खाई थी. सुधारों के लिए ईच्छाशक्ति जरूरी है. जहां जरूरत हो, वहां सरकार का अभाव न हो. जहां जरूरत ना हो, वहां सरकार का प्रभाव न हो. हम लोगों के जीवन से सरकार का दखल हटा रहे हैं. उन्होंने ट्रांसफार्म और डेवलपमेंट के साथ रिफॉर्म की भी चर्चा की और कहा कि इसके लिए जनता की भागीदारी जरूरी है.
राजीव गांधी के बयान का किया जिक्र

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










