
Mira Rajput ने Shahid Kapoor को किस करते हुए शेयर की फोटो, फैंस बोले- ये कर लो पहले
AajTak
मीरा राजपूत ने नई मिरर सेल्फी शेयर की हैं. इस फोटो में मीरा पति शाहिद कपूर को किस करती नजर आ रही हैं. दोनों के चेहरे फोन के पीछे छुपे हुए हैं. फोटो शेयर कर मीरा ने लिखा, ''संडे बिंज.' ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं कुछ यूजर्स दोनों की चुटकी भी ले रहे हैं.
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही लाइमलाइट से दूर हैं. लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़िया है. मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में वह कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं. मीरा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी पर्सनल लाइफ की झलक फैंस को देता है. इसी बात के लिए उन्हें पसंद भी किया जाता है. अब मीरा ने पति शाहिद कपूर को किस करते हुए फोटो शेयर की है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












