
Mira Rajput ने सास नीलिमा अजीम संग शेयर की फोटो, फैंस से पूछा- रसोड़े में कौन था?
AajTak
मीरा राजपूत ने शनिवार को नीलिमा अजीम संग अपने गेट टुगेदर की एक स्पेशल फोटो शेयर की है. फोटो में मीरा लाइट पिंक कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं, उन्होंने अपने लुक को एक छोटी सी बिंदी और ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है. मीरा के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान देखकर साफ जाहिर है कि वो अपनी सासु मां की कंपनी को कितना एन्जॉय कर रही हैं.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत एक इंटरनेट सेंसेशन हैं. इंडस्ट्री से दूर रहने के बावजूद भी मीरा की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है. मीरा के सभी पोस्ट इंटरनेट पर वायरल रहते हैं. मीरा अकसर ही अपने हसबैंड शाहिद कपूर और दोनों बच्चों संग मस्ती-मजाक करते हुए मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं. अब मीरा ने शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम संग एक खास फोटो शेयर की है, जिसके खूब चर्चे हो रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












