
Milind Soman खुले में गए Toilet! यूजर्स ने लिए मजे- इसका तो आनंद ही अलग है
AajTak
मिलिंद सोमन ने अपनी ट्रिप की दो खास चीजों को हाइलाइट कर तस्वीरों के जरिए उन्हें दिखाया है. एक तस्वीर में उन्होंने चाय दिखाई तो दूसरे में रोड साइड बने टॉयलेट की फोटो शेयर की है. इस पोस्ट के कैप्शन में मिलिंद लिखते हैं- '800 किलोमीटर जैसलमेर से दिल्ली रोड ट्रिप!!!
फिटनेस आइडल मिलिंद सोमन की तस्वीरें अक्सर अपनी दिलचस्प बारिकियों की वजह से आकर्षित करती हैं. कभी फिटनेस का नया आयाम तो कभी उनका देसी ठाट बाट, फैंस मिलिंद की इंस्टा गैलरी को एडमायर करते हैं. उनकी लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट भी बेहद खास है. जैसलमेर से दिल्ली वापसी के लिए मिलिंद ने रोड ट्रिप लिया, जिस दौरान उन्होंने कुछ खास लम्हों को कैमरे में कैद किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












