
Microsoft Outage की पूरी कहानी, कैसे ठप हुई दुनियाभर में सर्विस, पटरी पर कब लौटेगी?
AajTak
Microsoft Outage FAQ: माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेस दुनियाभर में ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से एविएशन सेक्टर पर खासा असर पड़ा है. ये दिक्कत CrowdStrike के एक अपडेट के बाद हुई है, जिसे कंपनी ने खास विंडोज के लिए जारी किया था. इसका असर Mac और Linux पर नहीं पड़ेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
दुनियाभर में लोगों को Microsoft की सर्विसेस ठप होने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसका बड़ा असर एविएशन सेक्टर पर पड़ा है, जिसकी वजह से दुनियाभर के कई हिस्सों में फ्लाइट्स देर से उड़ रही है. भारत में एयरपोर्ट्स पर कई सर्विसेस बाधित हुई हैं. लोगों के बोर्डिंग पास प्रिंट नहीं हो रहे हैं.
इस पूरे उथल-पुथल की वजह एक अपडेट को माना जा रहा है, जिसे CrowdStrike ने जारी किया था. ये अपडेट क्या था और इसकी वजह से लोगों को सिस्टम क्यों ठप पड़ गए, इन सभी सवालों के जवाब आपको नीचे मिलेंगे.
CrowdStrike एक साइबर सिक्योरिटी फर्म है, जो दुनियाभर की बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर काम करती है. इस कंपनी का काम अपने कलाइंट को हैकिंग, डेटा ब्रीच, साइबर अटैक की जानकारी देना और उससे बचाना है.
यह भी पढ़ें: Microsoft Outage या फिर साइबर अटैक? क्यों ठप हुआ सिस्टम, क्या है Russia कनेक्शन
दरअसल, CrowdStrike ने एक अपडेट जारी किया था, जो Windows यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया था. इस अपडेट में कॉन्फिग्रेशन से जुड़ी एक दिक्कत हुई थी, जिससे ये समस्या खड़ी हुई है. इसकी वजह से सिस्टम स्टोरेज और कंप्यूटर रिसोर्सेस के बीच दिक्कत आ रही है और सर्विसेस काम नहीं कर रही हैं.
CyberArk के CIO, Omer Grossman ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये दिक्कत CrowdStrike के EDR प्रोडक्ट में सॉफ्टवेयर अपडेट की वजह से हुई है. ये प्रोडक्ट हाई प्रिविलेज पर रन करता है, जो एंड पॉइंट्स की सुरक्षा करता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












