
Memes on Imran Khan: 'फ्लावर नहीं फायर...', सोशल मीडिया पर इमरान खान के मीम्स की बाढ़
AajTak
आज इमरान खान ने पाकिस्तान की सियासत में भूचाल ला दिया है, इमरान खान के इस भूचाल से ना सिर्फ पाकिस्तान की संसद हिल गई, बल्कि विपक्ष के सारे सपने धाराशायी हो गए. अब सोशल मीडिया पर इमरान खान के मीम्स की बाढ़ आयी है. पाकिस्तान में खलबली मचाने के बाद इमरान खान हाज़िर हुए, तो अपने सुपरहिट डायलॉग के साथ, 'आपने घबराना नहीं है'. वैसे इमरान के इस तकिया कलाम पर सैकड़ों मीम्स बन चुके हैं. लेकिन घबराना नहीं है वाले तकिया कलाम से आगे बढ़कर इमरान खान ने आज जो सियासत का नया पासा फेंका है, उसपर विपक्ष भी सन्नाटे में आ गया है. लोग कह रहे हैं इमरान खान फ्लावर नहीं फायर हैं. देखें इमरान पर आई मीम्स की बाढ़.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










