
MCD स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव, एल्डरमैन का मनोनयन... SC और दिल्ली HC के फैसले से तय होगी तस्वीर
AajTak
एमसीडी के नए मेयर का चुनाव होने जा रहा है लेकिन सबसे पावरफुल स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव नहीं हो सका है. स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव पर दिल्ली हाईकोर्ट ने स्टे लगा रखा है वहीं, आम आदमी पार्टी ने सरकार से राय लिए बिना एल्डरमैन नामित करने के एलजी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. दोनों ही मामलों में 24 अप्रैल को सुनवाई होनी है.
दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद अब अगले साल के लिए नया मेयर चुनने की बारी आ गई है. दूसरे साल के लिए नए मेयर का चुनाव 26 अप्रैल को होना है. एमसीडी के दूसरे मेयर का चुनाव होने जा रहा है लेकिन सबसे पावरफुल कमेटी स्टैंडिग कमेटी का गठन अभी तक नहीं हो पाया है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (एएपी) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), दोनों ही दल एक-दूसरे के खिलाफ कोर्ट गए हैं.
ऐसे में दिल्ली की सियासी पिच और दोनों दलों की सियासी दिशा, कोर्ट के फैसले से तय होने वाले हैं. एएपी ने उपराज्यपाल (एलजी) की ओर से एमसीडी के 10 एल्डरमैन के मनोनयन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है. इस पर आज यानी 24 अप्रैल को सुनवाई होनी है. वहीं, बीजेपी के दो पार्षदों ने सदन से स्टैंडिंग कमेटी के लिए छह पार्षदों के री-इलेक्शन को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है.
बीजेपी पार्षदों की ओर से स्टैंडिंग कमेटी के छह पार्षदों के री-इलेक्शन को चुनौती देने वाली याचिका पर भी 24 अप्रैल को ही सुनवाई होनी है. सभी की नजरें दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में इन मामलों में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं. दिल्ली हाइकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के इन मामलों में फैसले दिल्ली नगर निगम के भविष्य की तस्वीर को तय करने वाले होंगे.
एएपी का क्या है दावा
एमसीडी में 10 एल्डरमैन के मनोनय को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की बेंच सुनवाई करेगी. अदालत ने 29 मार्च को याचिका पर एलजी से जवाब तलब किया था. एएपी के वकील ने एलजी के फैसले को चुनौती देते हुए दावा किया कि ऐसा चुनी हुई सरकार की राय लिए बिना किया गया है.
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही दिल्ली में 22 फरवरी को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो सका था. तब सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था कि ये एल्डरमैन सदन में मतदान नही करेंगे. दरअसल, एएपी ने अपनी याचिका का आधार दिल्ली नगर निगम के अधिनियम को बनाया, जिसमें उल्लेख है कि 25 साल से अधिक उम्र वाले उन लोगों को एल्डरमैन रखा जाना चाहिए जिन्हें निगम का विशेष ज्ञान या अनुभव हो. पिछली सुनवाई के दौरान एएपी के वकील ने चुनी हुई सरकार से राय नहीं लिए जाने को लोकतंत्र की हत्या करार दिया था.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







