
MCD मेयर चुनाव को लेकर AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के LG को लिखा पत्र
AajTak
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने LG को लिखे पत्र में सबूत दिया है कि हर साल, मेयर चुनाव की फाइल निर्वाचित सरकार के जरिए भेजी जाती है, लेकिन इस बार CS ने निर्वाचित सरकार को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया.
MCD मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के LG को पत्र लिखा है. उन्होंने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी, पार्षद को नियुक्त करके एमसीडी मेयर चुनावों में हेरफेर करने की कोशिश कर रही है. परंपरागत रूप से, निवर्तमान मेयर नए चुनावों की अध्यक्षता करते हैं. सौरभ ने सवाल खड़ा किया कि मेयर चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति में इतनी गोपनीयता क्यों है?
सौरभ भारद्वाज ने एलजी को लिखे पत्र में सबूत दिया कि हर साल, मेयर चुनाव की फाइल निर्वाचित सरकार के जरिए भेजी जाती है, लेकिन इस बार सीएस ने निर्वाचित सरकार को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया. सीएस ने जानबूझकर चुनी हुई सरकार को दरकिनार करने का विकल्प चुना है.
AAP मंत्री ने एलजी से फाइल वापस करने और संवैधानिक नियमों के मुताबिक मामले पर कार्रवाई करने को कहा है. उन्होंने एलजी से जानबूझकर और लगातार कदाचार के लिए सीएस के खिलाफ कार्रवाई करने की गुजारिश की है. सौरभ भारद्वाज ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला दिया कि उन मामलों मुख्य सचिव को पर निर्वाचित सरकार के निर्देशों का पालन करना होगा, जिन पर उनकी कार्यकारी क्षमता का विस्तार होता है.
यह भी पढ़ें: AAP-कांग्रेस के गठबंधन ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन! जानिए दिल्ली मेयर चुनाव में कैसे बदला समीकरण
दिल्ली के मेयर चुनाव में बिना शर्त AAP का समर्थन करेगी कांग्रेस
दिल्ली में 26 अप्रैल को होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) का खुलकर समर्थन करेगी. कांग्रेस बिना शर्त AAP को समर्थन देगी. लिहाजा कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के सामने कोई शर्त नहीं रखी है. बता दें कि 26 अप्रैल की सुबह 11 बजे से मेयर चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. एमसीडी के 250 पार्षद, दिल्ली के 7 सांसद, 3 राज्यसभा सदस्य और 14 विधायक मेयर चुनाव में वोट करते हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







