
MCD इलेक्शन से पहले लिटमस टेस्ट में AAP हुई पास, BJP के राजेंद्र नगर उपचुनाव हारने के 5 बड़े कारण
AajTak
AAP के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने बीजेपी के राजेश भाटिया को 11,468 वोट के अंतर से हरा दिया है. जो कि अब तक का सबसे कम अंतर है क्योंकि 2020 के विधानसभा चुनाव में राघव चड्ढा ने बीजेपी के आरपी सिंह को 20 हजार 58 वोट से हराया था.
दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. AAP ने राघव चड्ढा के इस्तीफे के कारण खाली हुई इस सीट से दुर्गेश पाठक को चुनाव मैदान में उतारा था. AAP के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने बीजेपी के राजेश भाटिया को 11,468 वोट के अंतर से हरा दिया है. जो कि अब तक का सबसे कम अंतर है क्योंकि 2020 के विधानसभा चुनाव में राघव चड्ढा ने बीजेपी के आरपी सिंह को 20 हजार 58 वोट से हराया था. इससे पहले 2015 के चुनाव में आप के विजेंद्र गर्ग ने सरदार आरपी सिंह को 20 हजार 51 वोट से हराया था. वह भी तब जब कांग्रेस उम्मीदवार को 2022 के मुकाबले बहुत ज्यादा वोट हासिल हुए थे. जबकि 2022 के उपचुनाव में बीजेपी के राजेश भाटिया ने हार का अंतर कम कर दिया है.
बीजेपी की हार के 5 कारण
1- बीजेपी से जुड़े सीनियर नेता का कहना है कि 6 जून को नामांकन की आखिरी तारीख और 7 जून से दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिल्ली से बाहर वृंदावन के छटीकरा में किया गया, जबकि शिविर की बजाय महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं के एक-एक घर में बार-बार संपर्क की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए थी.
2- वहीं 11-12 जून को नवीन शाहदरा जिला के नंद नगरी इलाके में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें प्रदेश बीजेपी का पूरा का पूरा अमला जुटा रहा. जबकि पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के पास जो भी समय था, वह राजेंद्र नगर विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में लगाया जाना चाहिए था.
3- बीजेपी के मंडल के कार्यकर्ताओं में इस बात से भारी नाराजगी दिखी कि पूरे उप-चुनाव के दौरान उन्हें एक पार्षद की वजह से तवज्जो नहीं दी गई.
4- जहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के नाम की घोषणा पार्टी ने पहले से ही कर दी थी और पूरा अमला चुनाव जीतने में जुट गया तो वहीं बीजेपी के राजेश भाटिया के नाम की घोषणा नामांकन की अंतिम तारीख के करीब हुई.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










