
Mauni Amavasya 2022: आने वाली है मौनी अमावस्या, जानें तिथि, इस दिन पितृदोष से मुक्ति के लिए जरूर करें ये काम
AajTak
Mauni Amavasya 2022: माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं. इस दिन स्नान, दान और पुण्य करना बहुत शुभ माना गया है, साथ ही तिल या उससे बनी वस्तुओं का दान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है. इस बार मौनी अमावस्या 1 फरवरी दिन मंगलवार को है. ज्योतिष में मौनी अमावस्या पर पितृदोष से मुक्ति के लिए कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं.
Mauni Amavasya 2022: मौनी अमावस्या 1 फरवरी दिन मंगलवार को है. इस दिन पितृ पूजन का खास महत्व माना गया है. मौनी अमावस्या पर मौन रहकर पितृ दोष से मुक्ति के लिए खास उपाय किए जाते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि जिन लोगों पर पितृ दोष होता है, उनके शुभ कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं. परिवार में सुख, शांति का अभाव रहता है. वंश वृद्धि में समस्याएं आती हैं. इस दिन कुछ खास उपायों से पितृदोष शांत किया जा सकता है. आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












