
Malaika Arora health update: मलाइका अरोड़ा की सेहत में सुधार, हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज
AajTak
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora accident)के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है. एक्ट्रेस को आज सुबह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. दरअसल, कार एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस को ऑब्जर्वेशन में रखा गया था. हालांकि, तबीयत में सुधार देखते हुए अब उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिली गई है.
लाखों फैंस की धड़कनें उस वक्त थमीं की थमीं रह गई थीं, जब बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश और गॉर्जियड डीवा मलाइका अरोड़ा के एक्सीडेंट की खबर सामने आई थी. मलाइका का बीते दिन खोपोली एक्सप्रेसवे पर कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन राहत की बात ये है कि एक्ट्रेस को ज्यादा चोट नहीं आई थी और ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.
हॉस्पिटल से घर लौटीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा का हॉस्पिटल में CT स्कैन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई. फिर भी रातभर एक्ट्रेस को हॉस्पिटल में ऑब्जर्वेशन में रखा गया था. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह अपने घर आ गई हैं. इससे पहले मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि उनकी सेहत अब ठीक है.
पहले रोजे पर ब्लैक बुर्के में नजर आईं एक्ट्रेस Hina Khan, फैंस को दी रमजान की मुबारकबाद
Malaika Arora Accident: मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












