
Malaika Arora करने जा रहीं अर्जुन कपूर संग शादी? पोस्ट देखकर फैन्स हुए कंफ्यूज
AajTak
मलाइका अरोड़ा ने शरमाते हुए अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है. फोटो में मलाइका ब्लैक टैंक टॉप में नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मैंने हां कह दिया.
क्या बॉलीवुड की डीवा मलाइका अरोड़ा शादी करने वाली हैं? ये सवाल हर कोई पूछ रहा है. वजह है मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट पोस्ट. जी हां, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसके बाद उनकी शादी की चर्चा जोरों पर चल रही है.
क्या शादी कर रहीं मलाइका?
मलाइका अरोड़ा ने शरमाते हुए अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है. फोटो में मलाइका ब्लैक टैंक टॉप में नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है- मैंने हां कह दिया.
मलाइका की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. पोस्ट सामने आने के बाद फैंस मलाइका से पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने शादी के लिए हां कह दिया है? कई यूजर्स तो मलाइका की पोस्ट पर शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, कई फैंस ने उन्हें एडवांस में बधाई देनी भी शुरू कर दी है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












