
Makar Sankranti 2025: आज या कल, कब है मकर संक्रांति? जानें पुण्य और महापुण्य काल का मुहूर्त
AajTak
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रान्ति का त्योहार पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है. मकर संक्रान्ति के दिन दान करना विशेष फलदायी माना जाता है. इसके अलावा, मकर संक्रान्ति पर कुछ आसान से कामों को करने से आप सूर्य और शनिदेव दोनों की कृपा पा सकते हैं.
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है, जो पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है. इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन से ऋतु परिवर्तन की शुरुआत भी होती है. मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्यों का विशेष महत्व होता है. इस पर्व पर खिचड़ी बनाने और खाने की परंपरा है, जिसके कारण इसे कई स्थानों पर खिचड़ी पर्व के नाम से भी जाना जाता है.
यह मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने आते हैं. सूर्य और शनि के आपसी संबंध के कारण यह पर्व विशेष महत्व रखता है. आमतौर पर इसी समय के आसपास शुक्र का उदय भी होता है, जिससे शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है. यदि किसी की कुंडली में सूर्य या शनि की स्थिति प्रतिकूल हो, तो इस दिन विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से उसे सुधारने का प्रयास किया जा सकता है
मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त
पुण्य काल- समय सुबह 9 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगा
महापुण्य काल- सुबह 9 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.
मकर संक्रांति पर जरूर करें ये कार्य

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











