
Maja Ma Trailer: एक मां के अतीत से डगमगाया बेटे का फ्यूचर, रिलीज हुआ माधुरी दीक्षित की 'मजा मा' का ट्रेलर
AajTak
मजा मा के ट्रेलर में आपको पल्लवी पटेल (माधुरी दीक्षित) की जिंदगी की एक झलक मिलती है. पल्लवी अपनी मिडल-क्लास फैमिली के साथ रहती हैं. उसका बेटा उसे परफेक्ट मानता है. लेकिन फिर पल्लवी का एक वीडियो सभी के सामने आता है, जिससे सबकुछ बदल जाता है. ये अमेजन प्राइम वीडियो की पहली इंडियन ओरिजिनल फिल्म है.
अमेजन प्राइम वीडियो की पहली इंडियन ओरिजिनल मूवी मजा मा का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. इस बॉलीवुड में बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित को एक जटिल और निडर मां के अवतार में नजर आने वाली हैं. फिल्म की कहानी एक खुशमिजाज महिला पल्लवी पटेल (माधुरी दीक्षित) की जिंदगी पर आधारित है. पल्लवी अपनी जिंदगी में काफी खुश थी और अपने बेटे की शादी करवाने की तैयारी कर रही थी, कि तभी उसे लेकर उड़ी एक अफवाह और उसके एक वीडियो ने चीजों को हिलाकर रख दिया.
क्या है ट्रेलर में खास?
ट्रेलर में आपको पल्लवी पटेल (माधुरी दीक्षित) की जिंदगी की एक झलक मिलती है. पल्लवी अपनी मिडल-क्लास फैमिली के साथ रहती हैं. उसका बेटा उसे परफेक्ट मानता है. उसका पति अंग्रेजी नहीं जानता और बेटे के मुताबिक, पल्लवी की बेटी पनौती है. जिस समाज में वह रहती है, वो उसकी ताकत है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है. पल्लवी की जिंदगी, जिसे उसने इतने प्यार से संजोया है, बिखरने लगती है. इससे उसके बेटे की सगाई खतरे में पड़ जाती है. वीडियो में ऐसा क्या है? पल्लवी और उसका परिवार इस उथल-पुथल से कैसे निपटेगा? क्या इससे परिवार के सदस्य करीब आएंगे या नए रिश्ते टूट जाएंगे? यही फिल्म में देखने वाली बात होगी.
माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म मजा मा में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत जैसे कलाकारों ने काम किया है. यह हंसी-मजाक और प्यार से भरपूर फिल्म है. लेकिन साथ ही सोआपको चने पर मजबूर कर देने वाली है. मीडिया कलेक्टिव और अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है. वहीं आनंद तिवारी ने इसका डायरेक्शन किया है. मजा मा का एक्सक्लूसिव प्रीमियर 6 अक्टूबर से भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा.
पहले नहीं देखा होगा माधुरी का ये रूप

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












