
Main Chala Music Video: सलमान-प्रज्ञा जायसवाल का रोमांस, गर्लफ्रेंड Iulia Vantur की मखमली आवाज का जादू
AajTak
गुरु रंधावा ने गाने में हर बार की तरह अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. उनकी आवाज की मिठास और सॉफ्टनेस गाने के साथ परफेक्ट मैच कर रही है. यूलिया वंतूर ने भी शानदार गाया है. उनकी मखमली आवाज प्रज्ञा जायसवाल पर एकदम सही लग रही है.
सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल का म्यूजिक वीडियो 'मैं चला' रिलीज हो गया है. यह गाना सलमान और प्रज्ञा के अलावा एक और वजह से बज में बना हुआ था. म्यूजिक वीडियो में गुरु रंधावा और सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने अपनी मधुर आवाज दी है. कई लोग गाने पर अपना पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












