
Mahua Manjhi Accident: 'मैं गाड़ी चला रहा था, मुझे झपकी आई...', सांसद महुआ मांझी के बेटे ने बताया कैसे हुआ रोड एक्सीडेंट
AajTak
JMM सांसद महुआ मांझी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं. वो महाकुंभ से लौट रही थीं. लातेहार के होटवाग गांव में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और महुआ मांझी गंभीर रूप से घायल हो गईं.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक, वो महाकुंभ से लौट रही थीं. लातेहार के होटवाग गांव में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और महुआ मांझी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना नेशनल हाइवे-39 पर बुधवार सुबह करीब चार बजे की है.
कैसे हुआ हादसा?
महुआ मांझी के बेटे सोमवित मांझी ने बताया, "हम प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. मेरी मां और पत्नी पीछे की सीट पर थीं. मैं कार चला रहा था और करीब 3:45 बजे मुझे नींद आ गई और कार कहीं टकरा गई. कार के अंदर धुआं था और हम बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे."
उन्होंने आगे बताया कि मैंने अपनी मां को कार से बाहर निकाला और देखा कि उनकी कलाई टूट गई थी और उनके हाथों से खून बह रहा था. उन्होंने बताया कि मां के सीने और हाथों में बहुत दर्द हो रहा था. हमने उन्हें लातेहार के एक अस्पताल में भर्ती कराया. उसके बाद हम उन्हें रांची ले गए.
सोमवित मांझी ने बताया, "डॉक्टरों का कहना है कि मां का बायां हाथ टूट गया है और उनकी पसलियां हल्की क्षतिग्रस्त हैं. उनके हाथों की सर्जरी करनी होगी. वह हमसे बात करने में सक्षम हैं, सभी टेस्ट हो चुके हैं."
रांची रिम्स किया गया रेफर

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








