
Mahindra XUV300 W2: लॉन्च हुआ इस SUV का सस्ता वेरिएंट, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स और कीमत है इतनी
AajTak
Mahindra XUV300 के दो नए वेरिएंट्स को लॉन्च किया गया है, जिसमें बेस 'W2' और 'W4' का नया टर्बो-स्पोर्ट वेरिएंट शामिल है. इसके बेस मॉडल की कीमत 7.99 रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा 'W4' वेरिएंट में कंपनी ने नया फीचर भी जोड़ा है.
महिंद्रा ने आज घरेलू बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी Mahindra XUV300 के नए किफायती 'W2' वेरिएंट को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस एसयूवी के नए बेस वेरिएंट को केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही बाजार में उतारा है और इसकी कीमत 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. इसके अलावा 'W4' वेरिएंट में एक और नया ट्रिम जोड़ा गया है जो टर्बो स्पोर्ट वेरिएंट के तौर पर उपलब्ध होगा, इसकी कीमत 9.29 लाख रुपये तय की गई है.
अब तक 1.2 लीटर की क्षमता का mStallion TGDi पेट्रोल इंजन 'W6' वेरिएंट से मिलना शुरू होता है, लेकिन अब ग्राहक इसे किफायती 'W4' वेरिएंट में भी प्राप्त कर सकते हैं. इस इंजन को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार को 5 सेकंड में ही 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. ये इंजन 131Hp की पावर और 230Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा 'W4' वेरिएंट में सनरूफ जैसा फीचर भी मिलेगा जो कि पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आता है.
इस नए वेरिएंट के लॉन्च के साथ ही ये एसयूवी कुल 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी, जिसमें W2, W4, W6, W8, और W8 (ऑप्शनल) शामिल है. नए बेस 'W2' वेरिएंट की कीमत 'W4' के बेस मॉडल की तुलना में तकरीबन 66 हजार रुपये कम है. जो कि पहले से ही बाजार में उपलब्ध था. इस एसयूवी को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये सेग्मेंट में बेस्ट परफॉर्मेंस प्रदान करती है.
मिलते हैं ये फीचर्स:
Mahindra XUV300 में कंपनी कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल कर रही है. इसके केबिन में डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 6-वे मैन्युअल एड्जेस्टेबल फ्रंट ड्राइवर सीट, 9 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन है जो वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है, और स्टीयरिंग-माउंटेड के अलावा डायनेमिक असिस्ट के साथ रियर पार्किंग डिस्प्ले प्रदर्शित करती है. इसके अलावा क्रूज़ कंट्रोल, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि जैसे फीचर्स मिलते हैं.
इस एसयूवी के दूसरी पंक्ति यानी कि सेकंड-रो की सीट को 60:40 रेशियो में फोल्ड किया जा सकता है और इसमें 257 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसमें 180 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है जो कि इस एसयूवी को किसी भी तरह के रोड कंडिशन में बेहतर परफॉर्म करने की सुविधा प्रदान करता है. पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












