
Madarsa Adhunikikaran Scheme: उत्तर प्रदेश में 7 हजार से ज्यादा मदरसों की जांच के आदेश, सरकार ने किया कमेटी का गठन
AajTak
आधुनिक मदरसा योजना के मामले में बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. जांच के तहत भवन, भूमि, किरायानामा, शिक्षकों और छात्रों की भौतिक जांच की जाएगी. इसके लिए कमेटी भी बनाई गई है.
Madarsa Adhunikikaran Scheme: आधुनिक मदरसा योजना से जुड़े मामले में बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. जांच के तहत अब भवन, भूमि, किरायानामा, शिक्षकों और छात्रों की भौतिक जांच की जाएगी. इसके लिए कमेटी भी बनाई गई है. दरअसल, सरकार को कुछ जिलों में कागजों में चल रहे फर्जी मदरसों की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक जांच जिलाधिकारी के माध्य से एसडीएम, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी करेंगे. जांच पूरी कर 15 मई तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं. जांच के लिए मदरसा शिक्षा परिषद रजिस्ट्रार ने समस्त जिलाधिकारियों को पत्र भेज दिया है. बता दें कि मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 7 हजार से ज्यादा मदरसे चल रहे हैं.
बता दें कि केंद्र सरकार देश के मदरसों के लिए एक खास योजना चलाती है. मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत मुस्लिम बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने पर जोर दिया जाता है. इसके लिए प्रत्येक मदरसे में 3 अतिरिक्त शिक्षक रखे जाते हैं. उसमें स्नातक शिक्षकों को 6 हजार और परास्नातक शिक्षकों को 12 हजार रुपये दिए जाते हैं. यूपी सरकार भी इन शिक्षकों को अपनी तरफ से अतिरिक्त मानदेय देती है. इन मदरसों में कुल 21126 शिक्षक पढ़ाते हैं.
ऐसे में जब खबर आई कि कुछ मदरसे सिर्फ कागजों पर ही चल रहे हैं, राज्य सरकार ने सभी 7,442 मदरसों की जांच करवाने का ऐलान कर दिया. ऐसी शिकायतें आई थीं कि एक ही सोसाइटी कई मदरसों का संचालन कर रही है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







