
Lunch Break: करोड़ों के तोहफे लेकर फंसीं, जैकलीन के बाद अब नोरा सवालों के घेरे में
AajTak
फिल्मों के लटके झटकों से दूर नोरा फतेही को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW के सवालों के जवाब देना है क्योंकि उनका नाम तिहाड़ में बंद भारत का इस वक़्त का सबसे ड़े ठग सुकेश चंद्रशेखर के नाम के साथ जुड़ गया है. माना जा रहा है कि सुकेश ने ठगी की रकम से ही नोरा फतेही को महंगे तोहफे देकर उनका दिल भी जीता है. देखें लंच ब्रेक.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












