
LIVE: PAK में आपातकाल लगाने की सिफारिश, जमानत के बाद भी इमरान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश किया गया है. हाईकोर्ट ने एक स्पेशल बेंच बनाई है जिसमें तीन जज है. इमरान की सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान अल-कादिर ट्रस्ट मामले के सिलसिले में कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) पहुंचे गए हैं जहां उनकी जमानत पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान इमरान ने फिर से अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा जताया. इस बीच इमरान समर्थकों ने नारेबाजी की और पाक रेंजर्स के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हुई. खबर अपडेट किए जाने तक सुनवाई रोक दी गई थी जिसे जुमे की नमाज के बाद फिर से शुरू किया जाएगा.
पढ़ें खबर से संबंधित Live Updates:
4:07 - शाम साढ़े चार बजे कैबिनेट की मीटिंग दोबारा बुलाई गई
4:02 - पीएम शाहबाज से इमरजेंसी लगाने की सिफारिश कैबिनेट ने की
4:01 - पाकिस्तान में इमरजेंसी की सिफारिश की गई
4:00 - कोर्ट नं.-2 के बाहर पाकिस्तानी रेंजर्स तैनात

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












