
LIVE: मेड इन इंडिया वैक्सीन ना होती तो दुनिया में क्या होता, डेनमार्क में बोले PM मोदी
AajTak
डेनमार्क में पीएम नरेंद्र मोदी का कुछ देर में संबोधन शुरू होने जा रहा है. वे वहां मौजूद भारतीय समुदाय को संबोधित करने जा रहे हैं.
डेनमार्क में प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से अहम मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अब वहां पर रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं. बेला सेंटर में बड़ी संख्या में आए भारतीय समुदाय के लोगों से अपनी मन की बात कर रहे हैं. कल सोमवार को भी मोदी द्वारा जर्मनी में रहे भारतीय समुदाय से बात की गई थी. तब उन्होंने अपनी सरकार की सफलता बताने से लेकर भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की थी.
अब यहां डेनमार्क में भी वे भारतीय समुदाय से कई मुद्दों पर चर्चा करने रहे हैं. वहां मौजूद लोग भी खासा उत्साहित और खुश नजर आ रहे हैं. जमीन पर जब आजतक ने वहां मौजूद लोगों से बात की तो सभी ने पीएम से मिलने की उत्सुकता जाहिर की थी. उनका कहना था कि वे सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रहे हैं.
पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
वहां मौजूद भारतीय समुदाय से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि डेनमार्क और भारत के रिश्ते काफी मजबूत हैं. उन्होंने बताया है कि उनकी डेनमार्क पीएम के साथ जो मुलाकात हुई है, उस वजह से दोनों देशों के बीच पहले से मजबूत रिश्ते और खास बनने वाले हैं. उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कि डेनमार्क में रहे भारतीय भी अलग-अलग समुदाय से आते हैं. सभी की अलग भाषा है. कोई तमिल है, कोई गुजराती है तो कोई बंगाल का है. उनकी माने तो विदेश में मौजूद सभी लोग ऐसे भारतीयों की तारीफ करते हैं.
संबोधन में पीएम ने कोरोना काल का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर पूरी दुनिया पर जरूर पड़ा है लेकिन भारत ने एक निर्णायक भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि अगर भारत द्वारा मेड इन इंडिया वैक्सीन नहीं बनाई जाती, तो इस संकट में दुनिया का क्या होता? उनकी माने तो भारत द्वारा पूरी दुनिया को इस मुश्किल समय में वैक्सीन और दवाई दी गई है.
पीएम ने भारतीय समुदाय से बात करते वक्त डिजिटल इंडिया का भी जिक्र किया. जोर देकर कहा गया कि पहले किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत डिजिटल की दिशा में आगे बढ़ पाएगा. लेकिन उनकी सरकार ने उस सोच को ही बदल दिया. स्टार्ट अप को लेकर भी मोदी ने कहा कि पहले दुनिया में इस मामले में भारत की कोई गिनती नहीं होती थी. लेकिन अब यूनिकार्न के मामले में भारत पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर खड़ा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










