
LIVE: भोपाल में PM मोदी का रोड शो, नारी शक्ति के बीच हुआ सिंदूरी स्वागत, जंबूरी मैदान में लहराए हजारों तिरंगे
AajTak
प्रधानमंत्री लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित एक स्मारक डाक टिकट और एक विशेष सिक्का भी जारी करेंगे. 300 रुपये के सिक्के पर अहिल्याबाई होल्कर का चित्र होगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री आदिवासी, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान के लिए एक महिला कलाकार को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार भी प्रदान करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के दौरे पर हैं. उन्हें लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होना है. यह आयोजन जंबूरी मैदान में हो रहा है, जहां से प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश देंगे. फिलहाल पीएम मोदी भोपाल पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़े सभी अपडेट्स आप यहां देख सकते हैं:
-पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर लगी प्रदर्शनी को भी बारीकी से देखा और वहां मौजूद महिलाओं से भी बात की.
-भोपाल पहुंचने पर पीएम मोदी ने एक रोड शो किया, जिसमें उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ गाड़ी पर सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे. रोड शो का समापन जंबूरी मैदान में हुआ जहां से प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे.
-सीएम मोहन यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश दौरा महारानी अहिल्याबाई को समर्पित है और महारानी अहिल्याबाई के माध्यम से हम महिला सशक्तिकरण के अपने संकल्प को पूरा करना चाहते हैं. जिस तरह से प्रधानमंत्री काम कर रहे हैं, मुझे विश्वास है कि वह महारानी अहिल्याबाई के दिखाए रास्ते पर अपना प्रशासन चला रहे हैं.'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












