
LIVE: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर पर दिल्ली तक हंगामा, RML-सफदरजंग में OPD बंद, लखनऊ में सड़कों पर डॉक्टर
AajTak
दिल्ली समेत देशभर में आज रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं. देश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, सर्जरी और लैब का काम रेजिडेंट डॉक्टर ही देखते हैं. ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के विरोध में आज रेजिडेंट डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल है. रेजिडेंट डॉक्टरों के देशव्यापी संगठन फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने देश के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) से हड़ताल का ऐलान किया है. दिल्ली के RML अस्पताल और सफदरजंग में डॉक्टर अस्पताल के बाहर सड़कों पर निकलकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल में भी डॉक्टर बैनर-पोस्टर लेकर सड़कों पर निकल गए हैं.
बता दें कि दिल्ली सहित देश के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, सर्जरी और लैब का काम रेजिडेंट डॉक्टरों ही देखते हैं. ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. एक दिन पहले ही देश की राजधानी के एम्स अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने विरोध में कैंडल मार्च निकाला था.
इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू
आरडीए ने इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखते हुए हड़ताल की बात पहले ही कह दी थी. यह हड़ताल सिर्फ रेजिडेंट डॉक्टरों की होगी. बाकी के सीनियर डॉक्टर या कंसलटेंट मरीजों को देखेंगे. वहीं, इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी.
दिल्ली के RML अस्पताल में OPD बंद
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं. ओपीडी में रेजिडेंट डॉक्टर ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं. हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं. डॉक्टरों की मांग है इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की जाए. देश भर के हॉस्पिटल में डॉक्टर की सिक्योरिटी सुनिश्चित की जाए. जो जिम्मेदार अधिकारी हैं, उन पर सख्त कार्यवाही की जाए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












