
LIVE: कर्नाटक के दावणगेरे में प्रधानमंत्री का रोड शो, पीएम मोदी बोले- कांग्रेस अध्यक्ष के गढ़ में बीजेपी का डंका बज गया
AajTak
कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी ने चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान और 'श्री सत्य साईं राजेश्वरी मेमोरियल ब्लॉक का उद्घाटन किया. साथ ही 4,249 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई 13.71 किमी व्हाइटफ़ील्ड (काडुगोडी)-टू-कृष्णराजपुरम मेट्रो लाइन का भी उद्घाटन किया.
विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक को कई सौगात दी. शनिवार को कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी ने चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (SMSIMSR) और 'श्री सत्य साईं राजेश्वरी मेमोरियल ब्लॉक का उद्घाटन किया. साथ ही 4,249 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई 13.71 किमी व्हाइटफ़ील्ड (काडुगोडी)-टू-कृष्णराजपुरम मेट्रो लाइन का भी उद्घाटन किया. जिसमें 12 स्टेशन हैं.
इसके बाद पीएम मोदी ने कर्नाटक दावणगेरे में रोड शो कर रहे हैं. रोड शो में पीएम के साथ कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई और पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस येदयुरप्पा मौजूद हैं. पीएम के रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है. जिनका पीएम मोदी ने अभिवादन किया. पीएम मोदी खुली जीप में मंच तक पहुंचे. यहां वह लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा का समापन करेंगे.
पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें-
- ये विजय संकल्प रैली ऐसी लग रही है जैसे विजय महोत्सव मनाने की रैली है. आज विजय संकल्प रैली हो रही है, उसी समय हमारे कर्नाटक में जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कर्मभूमि है, आज वहां मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव था. वहां बीजेपी के मेयर-डिप्टी मेयर जीत गए. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गढ़ में बीजेपी का डंका बज गया. ये साफ दिखा रहा है कि डबल इंजन सरकार की वापसी का संकेत कर्नाटक ने दे दिया है.
- ये विकसित कर्नाटक के लिए डबल इंजन की सरकार को आप सबका आशिर्वाद है. कर्नाटक बीजेपी की चार महासंकल्प यात्राओं का आज यहां संगम हो रहा है. कहा जाता है जब कोई यात्रा करता है तो उसका दर्शन करके पुण्य मिलता है, आज इन यात्राओं का दर्शन करके मुझे भी पुण्य मिल रहा है. इन यात्राओं में जो समर्थन मिला है, ये अद्भूत है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी शुरू होती है. आने वाले तीन महीने कड़ी मेहनत करके हर बूथ पर उत्साह पहुंचाना है.
- मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का आनंद ले रहे हैं. जो अपने कार्यकर्ता का सम्मान नहीं करते, वो जनता-जनार्दन का सम्मान क्या करेंगे. मुझे गर्व है कि भाजपा में कोई बड़ा या छोटा नहीं है. हम सभी कार्यकर्ता बराबर हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












