
LIC Share Listing: लिस्ट होते ही 12 फीसदी से ज्यादा गिरा एलआईसी शेयर, इन्वेस्टर्स को पहले दिन ही नुकसान
AajTak
बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद भी एलआईसी का मार्केट कैप (LIC MCap) 6 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहने के संकेत मिल रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो एलआईसी बाजार में लिस्ट होते ही भारत की पांचवीं सबसे बड़ी पब्लिक कंपनी बन जाएगी.
महीनों के इंतजार के बाद सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयर (LIC Share) आज ओपन मार्केट में लिस्ट हो गए. हालांकि शेयर बाजार में एलआईसी की शुरुआत ठीक नहीं हुई. ग्रे मार्केट में जीरो से नीचे प्रीमियम पर ट्रेड करने के बाद एलआईसी के शेयर बीएसई पर प्री-ओपन सेशन में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट में ट्रेड कर रहे थे. प्री-ओपन में एलआईसी के शेयर ने पहले दिन की शुरुआत 12.60 फीसदी यानी 119.60 रुपये के नुकसान के साथ 829 रुपये पर की.
एलआईसी का यह पहला इश्यू भारत के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हुआ है. इस आईपीओ के लिए 902-949 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था. पहली बार कोई आईपीओ वीकेंड के दोनों दिन भी खुला रहा. रिकॉर्ड 6 दिनों तक खुले रहे एलआईसी के आईपीओ को लगभग हर कैटेगरी में बढ़िया रिस्पॉन्स मिला. हालांकि ग्रे मार्केट में एलआईसी आईपीओ का प्रीमियम (LIC IPO GMP) लिस्टिंग से पहले शून्य से नीचे गया हुआ है, जिससे इन्वेस्टर्स को पहले ही दिन नुकसान के संकेत दिख रहे हैं.
सुबह 08:45 बजे सरकारी बीमा कंपनी के लिस्टिंग का समारोह शुरू हो गया. लिस्टिंग समारोह में बीएसई के सीईओ एवं एमडी आशीष कुमार चौहान, दीपम सचिव तुहिन कांत पांडेय समेत एलआईसी के तमाम अधिकारी मौजूद रहे.
अभी इतना निगेटिव है ग्रे मार्केट प्रीमियम
लिस्टिंग से एक दिन पहले सोमवार को एलआईसी आईपीओ का जीएमपी शून्य से 25 रुपये तक नीचे गिरा हुआ था. आज इसमें थोड़ी सुधार तो है, लेकिन यह अभी भी 20 रुपये निगेटिव में ट्रेड कर रहा है. एक समय यह ग्रे मार्केट में 92 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा था. टॉप शेयर ब्रोकर (Top Share Broker) के आंकड़ों के अनुसार, अभी एलआईसी आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (LIC Grey Market Premium) शून्य से 20 रुपये नीचे है. जीएमपी से इसी बात का इशारा मिल रहा है कि इन्वेस्टर्स को पहले ही दिन नुकसान उठाना पड़ सकता है. एनालिस्ट भी मान रहे हैं कि एलआईसी की लिस्टिंग डिस्काउंट के साथ होने वाली है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








