
LIC Pension Scheme: पति-पत्नी दोनों को मिलेगी पेंशन, LIC की इस स्कीम में केवल एक बार जमा करना होगा पैसा!
AajTak
Saral Pension Scheme: LIC की ये स्कीम रिटायरमेंट के बाद के निवेश के लिए मुफीद है. आप इस स्कीम में एक बार निवेश कर अपने लिए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं. पति-पत्नी साथ मिलकर भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं.
हर कोई अपने फ्यूचर को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहता है. इसलिए लोग नौकरी के दौरान ही कई तरह के प्लान में निवेश करना शुरू कर देते हैं. अगर आप भी अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश की की शुरुआत करना चाहते हैं, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के प्लान को चुन सकते हैं. देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी LIC के पास हर उम्र के लोगों के लिए प्लान है. अगर अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं, तो LIC की सरल पेंशन स्कीम (Saral Pension Scheme) में निवेश कर सकते हैं.
कौन कर सकता है निवेश?
LIC की इस स्कीम में निवेश के बाद से ही पेंशन मिलने की शुरुआत हो जाती है. इस पॉलिसी को लेने के लिए आपको एकमुश्त राशि निवेश करनी होगी. 40 साल से 80 साल की उम्र वाले व्यक्ति ही इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं. पति-पत्नी साथ मिलकर भी इस सरल पेंशन प्लान को खरीद सकते हैं. पॉलिसी लेने के बाद अगर आप इसे जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो छह महीने के भीतर सरेंडर भी कर सकते हैं. पॉलिसी लेने के बाद अगर पॉलिसीधारक की किसी वजह से मृत्यु हो जाती है, तो निवेश की रकम नॉमिनी को लौटा दी जाती है.
लोन लेने की सुविधा है उपलब्ध
LIC की सरल पेंशन पॉलिसी लेने के लिए आपको कम से कम 12,000 रुपये सालाना की Annuity खरीदनी होती है. इस स्कीम में निवेश के लिए मैक्सिमम लिमिट तय नहीं की गई है. कोई भी व्यक्ति इस प्लान के तहत एक बार प्रीमियम भरने के बाद सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर पेंशन पा सकता है. आपकी ली गई पॉलिसी की उम्र जब छह महीने पूरी हो जाती है, तो इसपर लोन की सुविधा भी उपलब्ध हो जाती है. अपनी पॉलिसी पर आप आसानी से लोन ले सकते हैं.
रिटायरमेंट के बाद का प्लान

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












