
Leslie Phillips Died: नहीं रहे 'हैरी पॉटर' स्टार लेस्ली फिलिप्स, 98 की उम्र में नींद में हुई मौत
AajTak
लेस्ली फिलिप्स के एजेंट जोनाथन लॉयड ने उनकी मौत को कंफर्म किया है. एजेंट ने बताया कि लेस्ली का सोमवार को सोते समय ही निधन हो गया था. लेस्ली फिलिप्स के निधन से उनके तमाम फैंस को झटका लगा है. एक्टर के चाहने वाले उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं.
Harry Potter actor Leslie Phillips Died: 'हैरी पॉटर' के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. हैरी पॉटर सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले ब्रिटिश एक्टर लेस्ली फिलिप्स (Leslie Phillips) का निधन हो गया है. लेस्ली फिलिप्स 98 साल के थे. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.
नींद में हुई लेस्ली फिलिप्स की मौत
लेस्ली फिलिप्स के एजेंट जोनाथन लॉयड ने उनकी मौत को कंफर्म किया है. एजेंट ने बताया कि लेस्ली का सोमवार को सोते समय ही निधन हो गया था. लेस्ली फिलिप्स के निधन से उनके तमाम फैंस को झटका लगा है. एक्टर के चाहने वाले उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं. लेस्ली फिलिप्स का जन्म 20 अप्रैल 1924 को लंदन में हुआ था. उन्होंने अपने करियर में करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी और रेडियो में भी अपना लक आजमाया. वे दिग्गज ब्रिटिश एक्टर्स की लिस्ट में शुमार थे.
हैरी पॉटर सीरीज में मेन कैरेक्टर हैरी पॉटर की जो हैट थी, 'द सॉर्टिंग हैट' (The Sorting Hat), उसको आवाज लेस्ली फिलिप्स ने ही दी थी. हैरी पॉटर की वजह से यंग जनरेशन के बीच भी काफी पॉपुलर थे.
वन लाइनर्स के लिए फेमस थे लेस्ली फिलिप्स
हैरी पॉटर के अलावा लेस्ली फिलिप्स को 'कैरी ऑन' फिल्म के लिए भी जाना जाता है. कैरी ऑन फिल्म में लेस्ली के फ्रेजेस को लोगों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में उनके फ्रेजेस आज भी लोगों के दिल में बसते हैं. लेस्ली फिलिप्स अपने आइकॉनिक वन लाइनर्स को लेकर फैंस के बीच पॉपुलर थे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












