
Law and Order: पुलिस में क्या होता है 'निगरानी' का मतलब? क्यों पड़ती है ज़रूरत?
AajTak
भारतीय पुलिस प्रणाली बहुत पुरानी है. जब अंग्रेजों ने भारत में पुलिस की नीव रखी थी, तब पुलिस से संबंधित तमाम दस्तावेज हिंदी, उर्दू, फारसी और अंग्रेजी भाषा में बनाए गए थे. तभी से उन अलग-अलग भाषाओं के अनेक शब्द पुलिस रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल करती है.
कानून व्यवस्था (Law and Order) को बनाए रखना पुलिस (Police) का पहला काम होता है. इस काम में अहम रोल निभाते हैं पुलिस थाने (Police Station). जहां तैनात अधिकारी (Officers) और कर्मचारी (Police personnel) अपराधियों (Criminals) पर अंकुश लगाने और समाज में शांति (Peace in the society) बनाए रखने का काम करते हैं. इसी दौरान पुलिस एक ज़रूरी काम और करती है, जिसे निगरानी (Surveillance) कहते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये निगरानी होती क्या है?
'निगरानी' शब्द का मतलब दरअसल, निगरानी (Surveillance) फारसी भाषा (Persian language) का शब्द है. इसका अर्थ (Meaning) होता है- नज़र रखना, चौकसी, पहरेदारी या फिर किसी शख्स के बारे में या उसके काम, चाल-चलन आदि पर इस तरह से नजर रखना कि इस बारे में किसी को भी पता ना चले. और किसी अनौचित्य (Impropriety) या सीमा का उल्लंघन (Border violation) भी न होने पाए.
पुलिस में निगरानी
भारतीय पुलिस प्रणाली बहुत पुरानी है. जब अंग्रेजों ने भारत में पुलिस की नींव रखी थी, तब पुलिस से संबंधित तमाम दस्तावेज हिंदी, उर्दू, फारसी और अंग्रेजी भाषा में बनाए गए थे. तभी से उन अलग-अलग भाषाओं के अनेक शब्द पुलिस रोजमर्रा के काम में इस्तेाल करती है. इसी में एक शब्द आता है निगरानी, जो पुलिस के लिए काफी अहम है. निगरानी से मतलब है किसी व्यक्ति या अपराधी के ऊपर गुप्त तरीके से नजर रखना और उसकी गतिविधियों से जुड़ी सूचनाएं इकठ्ठा करना.
इसे भी पढ़ें--- Law and Order: जानिए, कौन होता है बीट कांस्टेबल, क्या करता है काम?
निगरानी किस शख्स की करनी है और कैसे करनी है, इसके बारे में सभी जिलों की पुलिस को पता रहता है. पुलिस उसी का अनुपालन करते हुए ही किसी की निगरानी करती है. खासकर अपराधियों की. पुलिस किसी भी संदिग्ध जगह पर या किसी संदिग्ध पर निगरानी कर सकती है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








