
Law and Order: जंगल में खूनी खेल, 3 पुलिसवालों के कातिल शिकारियों की खौफनाक कहानी
AajTak
उस रात 7 शिकारी चोरी छुपे गुना के आरौन जंगल से शिकार कर वापस लौट रहे थे, तभी पुलिस से उनका सामना हो गया. इस मुठभेड़ में एक शिकारी मारा गया लेकिन एमपी पुलिस के 3 जवान भी शहीद हो गए. जानिए उन शिकारियों की पूरी कहानी..
मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक खौफनाक खबर आई. शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात सात शिकारी चोरी छुपे गुना के आरौन जंगल में शिकार करने जा पहुंचे. उस जंगल में शिकारी अमूमन काले हिरण और मोर का शिकार करते हैं. वो सात शिकारी भी जब शिकार कर वापस लौट रहे थे, तभी पुलिस से उनका सामना हो गया. इस मुठभेड़ में एक शिकारी मारा गया लेकिन एमपी पुलिस के 3 जवान भी शहीद हो गए.
गुना- 14 मई, तड़के 2 बजे, आरौन का जंगल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 160 किलोमीटर दूर गुना जिले के सागाबरखेड़ी गांव के करीब आरौन थाना की पुलिस की एक टीम नाइट पेट्रोलिंग पर थी. पुलिस की गाड़ी में हेड कांस्टेबल नीरज भार्गव और सिपाही संतराम मीना थे. जबकि गाड़ी एक प्राइवेट ड्राइवर लखन गिरी चला रहा था.
आरौन थाने में ही तैनात सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव भी नाइट पेट्रोलिंग पर थे. देर रात करीब दो बजे राजकुमार जाटव को सूचना मिली कि छह-सात लोग शहरोक गांव की पुलिया से आगे मौनवाड़ा के जंगल में काले हिरन और मोर का शिकार करने पहुंचे हैं. खबर मिलते ही एसआई जाटव, प्रदीप मीनल और हेड कांस्टेबल दिनेश गौतम के साथ शहरोक गांव के करीब जंगल का रुख करते हैं.
मुखबिरों की सूचना के हिसाब से जंगल में शिकारी जहां शिकार कर रहे थे, वहां से करीब सौ मीटर पहले एसआई जाटव गौतम और मीनल को गाड़ी से उतार देते हैं. ताकि अगर शिकारी भागने की कोशिश करें तो वो उन्हें खबर कर सकें.
गुना- 14 मई, तड़के 4 बजे, आरौन का जंगल गौतम एसआई जाटव को खबर देता है कि करीब छह-सात लोग दो मोटरसाइकिल पर जंगल से बाहर निकले हैं. खबर मिलते ही एसआई जाटव उसी तरफ भागते हैं और फिर पुलिस की गाड़ी से रोड ब्लॉक कर देते हैं. इस दौरान नाइट प्रेट्रोलिंग कर रहे हेड कांस्टेबल नीरज भार्गव और सिपाही संतराम मीना को भी उसी जगह बुला लिया जाता है.
इधर, दो मोटर साइकिल पर सवार सात शिकारी पुलिस की इस घेरेबंदी से बेखबर जैसे ही वहां पहुंचते हैं तो पुलिस टीम को देखकर घबरा जाते हैं. उन्हें लगा कि वो फंस गए हैं. बस इसी के बाद वो अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर देते हैं. पुलिस टीम अचानक हुए इस हमले से जब तक संभल पाती तब तक शिकारियों की गोली लगने से 28 साल के सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, 36 साल के हेड कांस्टेबल नीरज भार्गव और 25 साल के सिपाही संतराम मीना मौके पर दम तोड़ देते हैं. जबकि पुलिस की गाड़ी चला रहा ड्राइवर गिरी गोली लगने से घायल हो जाता है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








