
Lata mangeshkar health update: अभी भी ICU में हैं लता मंगेशकर, तबीयत में थोड़ा सुधार
AajTak
डॉक्टर प्रतीत समधनी ने बताया कि लता मंगेशकर फिलहाल ICU वार्ड में ही हैं. लेकिन उनकी सेहत में थोड़ा बहुत सुधार हुआ है. लता मंगेशकर के परिवारवाले और फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता में हैं. लता मंगेशकर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआओं के साथ उठ रहे हैं.
लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर फिक्रमंद हो रहे फैंस के लिए राहत की बात है. कोरोना और निमोनिया से जूझ रहीं 92 साल की लता मंगेशकर की सेहत में थोड़ा ही सही लेकिन सुधार हो रहा है. लता मंगेशकर के डॉक्टर प्रतीत समधनी ने सिंगर का हेल्थ अपडेट दिया है. pic.twitter.com/jUbzlu4eHH

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












